logo

Bihar news : होली खेलते हुए मुखिया पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे, तीन आरोपी गिरफ्तार 

photo_gun.jpg

आराः 
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में शनिवार की दोपहर होली खेलने के दौरान मुखिया के घर पर फायरिंग  होने लगी। जिसके बाद  गोली लगने से महिला मुखिया घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन परिजनों ने मना कर दिया और  एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे महिला मुखिया का नाम अमरावती देवी है, वह बभनगावां गांव की मुखिया हैं। 


बहुत पहले से है विवाद 
मुखिया अमरावती देवी के पती  महेंद्र यादव बताया कि चुनाव को लेकर बहुत पहले से  विवाद चलता आ रहा  है। कल जब  दोपहर रंग खेल रहे थे तब ही पूर्व मुखिया पति और गांव के ही दो व्यक्ति उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी दरवाजे पर आई तभी उनपर हमला कर दिया गया। हमले में  पेट और हाथ में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते  ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज अरविंद कुमार पहुंचे। सूचना मिलते ही भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जख्मी मुखिया को देखा और उनके परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। 


चुनावी रंजिश में हमला 
एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि चुनावी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घायल  महिला के बेटे द्वारा बताए नाम  बातये गए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अपराधियों की छान बिन में पुलिस जुटी है। पुलिस ने  कहा कि जल्द ही दोषियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.